Published On : Tue, Oct 1st, 2019

राशिफल 01 अक्टूबर: देखें महीने के पहले दिन किन 5 राशियों को मिल रहा लाभ

Advertisement

मेष: अक्टूबर के पहले दिन बुध और चंद्रमा के संयोग से कई राशियों के लिए दिन मंगलकारी रहेगा। देखिए आपके लिए दिन कैसा है।

मेष राशि वालों का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीददारी का योग है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन और आनंद में दिन बीतेगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। शाम का समय आरती पूजन में बीतेगा। आपका भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। परिवार में छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, कारोबार में लाभ मिलेगा। भाग्य 93 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन: साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं। दामपत्य जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। धर्म-कर्म के काम में भाग लेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज आपका मन किसी बात से खिन्न रह सकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी पुरानी बात को लेकर उलझन और चिंता में रहेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। संयमपूर्वक कार्य करें। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आपके प्रयास से सभी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:आज आपको धन के लेन-देने में सावधानी बरतने की जरूरत है। मन में कुछ उलटे सीधे विचार आएंगे जिससे निराश होंगे। पारिवारिक जीवन में उलझन की स्थिति रहेगी। क्रोध अधिक आएगा, संयम से काम लें। दोपहर बाद स्थिति थोड़ी बेहतर होने की संभावना है। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा। तुला: भक्ति भाव से मन ओत-प्रोत रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और आनंदित रहेंगे। काम में उत्साह बना रहेगा। सभी काम समय से पूरा कर पाएंगे। घर का वातावरण आपके उत्साह को बढ़ाएगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी को उधार न दें। मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। कोई मित्र या परिचित आपका सहायक हो सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। भाग्य 63 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु:आज आपका दिन शुभ और लाभदायी है। नौकरी में प्रभाव और धन लाभ हो सकता है। कारोबार में प्रगति औ मुनाफा बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर: आज आप उत्साहित रहेंगे। परिश्रम से बढ़कर काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेल्स और मार्केटिंग वालों के लिए दिन उत्साह वर्धक रहेगा। भाग्य 98 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ: आज किस्मत के सितारे बुलंद हैं। धर्म-कर्म के काम करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सद्भाव से आनंदित रहेंगे। कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। खरीदारी के योग हैं, जरूरी चीजों पर व्यय होगा। भाग्य 90 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:आज का दिन भी आपको सावधानी पूर्वक बिताना होगा। खरीदारी करते समय और निवेश करते समय सभी पक्षों की जांच कर लें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। हो सके तो आज यात्रा का विचार मन से निकाल दें। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges