Published On : Thu, Aug 8th, 2019

राशिफल 08 अगस्‍त: 2 राशियों में चंद्रमा का संचार, किनके बढ़ेंगे खर्चे, किनको लाभ

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार तुला और वृश्चिक इन दो राशियों में होगा। दोपहर बाद चंद्रमा वृश्चिक राशि में आकर गुरु से संयोग करेंगे जिससे गजकेसरी योग बनेगा। चंद्रमा के इस संचार का सभी राशियों पर कैसा असर रहेगा देखिएः-

आज का दिन आनंदमय गुजरेगा। मनोरंजन संबंध‍ी वस्‍तुओं एवं वस्त्रों की खरीदारी पर धन खर्च होगा। समाज और घर-परिवार में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा। परिवार के सदस्‍यों के साथ यादगार पल गुजारेंगे। दाम्पत्य जीवन में सहयोग और प्रेम बढ़ेगा। भाग्‍य 97 फीसदी मेहरबान है।

वृषभ: आज लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्‍न होंगे। सोच-समझकर धन खर्च करें, अनावश्यक व्यय की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार आने के योग बन रहे हैं। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। कारोबार में तनाव के साथ लाभ भी बढ़ेगा। भाग्‍य 69 फीसदी साथ है।

मिथुन: साहित्‍य और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। पढ़ने-लिखने और सहित्य कला से संबंधित कार्यों में सक्रिय रहेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लें, लोग प्रभावित होंगे। आज आपकी वाणी लाभ दिला सकती है। भाग्‍य 98 फीसदी मेहरबान रहेगा।

Advertisement

कर्क: आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य में नरमी रहेगी, सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। घर परिवार में किसी के साथ बहस हो सकती है, इससे आप काफी आहत हो सकते हैं। चिंता और तनाव हावी रहेगा। काम में अरुचि महसूस करेंगे। भाग्‍य 49 प्रतिशत आपके साथ है।

सिंह: किसी बात को लेकर टेंशन में रहेंगे। उतावलेपन से बचें, गंभीरता पूर्वक काम करें। दिन के दूसरे भाग में समय अनुकूल रहेगा। शाम तक किसी ऐसे व्‍यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्‍य 65 फीसदी साथ रहेगा।

कन्या: ग्रह-नक्षत्र आज आपको धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। किसी को भी उधार देना हो तो सोच-समझकर दें। करियर में कुछ परेशानियों के चलते मन में नकारात्‍मक विचार आ सकते हैं। पॉजीटिव सोचें तो सब बेहतर होगा। भाग्‍य 56 फीसदी साथ रहेगा।

तुला: नौकरी और व्‍यवसाय में आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन परेशान न हों, धैर्य बनाए रखें। आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करते रहिए। उच्‍चाधिकारियों की मदद से आप स्थिति को सुधारने में सक्षम रहेंगे। घर-परिवार पर वातावरण बेहतर रहेगा, सभी का सहयोग मिलेगा। भाग्‍य 87फीसदी साथ रहेगा।

वृश्चिक: आज कार्यक्षेत्र में किसी को भी उधार देने बचें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में किसी कार्य को लेकर दुविधा हो सकती है। लेकिन किसी की मदद से आप इन सबपर सफलता प्राप्‍त कर सकेंगे। परिवार में किसी सदस्‍य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। भाग्‍य 54फीसदी मेहरबान रहेगा।

धनु: आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में पदोन्‍नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होने के भी संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। किसी पुराने परिचित से मिलकर आनंदित होंगे। भाग्‍य 92 प्रतिशत साथ देगा।

मकर: आज आप हर काम सरलता से संपन्‍न कर पाएंगे। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आपके उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी। परिवार में छोटे भाई-बहनों के रिश्‍तों की बात चल सकती है। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं हैं। संतान संबंधी किसी तरह की चिंता हो सकती है। लेकिन जल्‍दी ही सब बेहतर होगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाग्‍य 73 प्रतिशत साथ रहेगा।

मीन: आज कार्य करते समय सतर्कता बरतें। वाहन चलाते समय लापरवाही से बचें। किसी नए सौदे को करने से पहले उसके बारे में जांच परख लें। पारिवारिक विषयों को लेकर उलझन में रहेंगे। आज कुछ गैर जरूरी खर्च भी होगा। भाग्‍य 42 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.