Published On : Sat, Dec 7th, 2019

राशिफल 07 दिसंबर: देखिए, आज कैसा गुजरेगा आपका शनिवार

Advertisement

मेष: चंद्रमा मध्य रात्रि के बाद 01 बजकर 27 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशि…

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। पूर्व नियोजित यात्रा से परहेज करें। आज आप परिजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे। ऑफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जाने की संभावना है।

भाग्य 60% साथ देगा। वृषभ: आज पूरा दिन मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ आपको मिल सकता है। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। व्यापार की वृद्धि के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धन लाभ की आज संभावना अधिक है। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

मिथुन: भाग्य के साथ आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रूझान बढ़ेगा। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्त्री मित्रों के साथ भेंट हो सकती है। रुके हुए काम संपन्न हो जाएंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 70% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: भाग्य का भरपूर असर दिखेगा। सावधानी पूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें, लाभ अवश्य मिलेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 72% साथ देगा।

सिंह: जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, सचेत होकर कार्य करें। आज जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। मन कुछ अधिक परेशान हो सकता है।नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। भाग्य 60% साथ देगा

कन्या: शत्रु आज आपसे दूर भागेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। आमदनी में प्रवाह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों से सहयोग एवं मदद आपको प्रोत्साहित करेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। सगे-संबंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। भाग्य 80% साथ देगा।

तुला: आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे। परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। खान-पान का ध्यान रखें। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है। भाई-बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना है। भाग्य 70% साथ देगा।

वृश्चिक: बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। भाग्य 82% साथ देगा।

धनु: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं, किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। मन के आवेश पर अंकुश रखना पड़ सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।

मकर: नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्म विश्वास में वृद्धि का योग है। सामाजिक, व्यापार तथा अन्य क्षेत्रों में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। प्रवास-पर्यटन का योग है। घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना है। भाग्य 75% साथ देगा।

कुंभ: आज ग्रहों की चाल आपको लाभान्वित होने का मौका प्रदान कर रही है, दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी और चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण प्रमोशन के योग हैं। धनप्राप्ति का योग है। गृहस्थ-जीवन में आनंद प्राप्त होगा। भाग्य 78% साथ देगा।

मीन: पिछली चली आ रही उलझनों से छुटकारा मिलने की संभावना है। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। शेयर-सट्टे के मामलों में सावधान रहें, सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य 72% साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.