Published On : Tue, Nov 5th, 2019

राशिफल 05 नवंबर: गुरु बना रहे इन राशियों का दिन मंगलकारी

Advertisement

मेष: आज गुरु का धनु राशि में आगमन हुआ है। चंद्रमा दिन भर मकर राशि में चलते हुए मध्य रात्रि में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों यह स्थिति बताती है कि मंगलवार का दिन आपके लिए कितना मंगलकारी है।

मेष राशि वाले आज सुबह से ही ऐक्टिव दिखेंगे। प्लानिंग से काम करने की वजह से आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कामकाज के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्य आज 85% तक साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। धार्मिक और मांगलिक कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं। आज किस्मत के सितारे मेहरबान रहेंगे, प्रयास सफल होंगे। आर्थिक मामलों में और कारोबार में लाभ बढ़ेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य आज 89% तक साथ देगा।

मिथुन: दिन मिलाजुला रहेगा। सावधानीपूर्वक कार्य करने से आज आपको सफलता मिल सकती है। जोखिम वाले काम से दूर ही रहें। यात्रा में लापरवाही ना करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। थकान महसूस करेंगे। भाग्य आज 60% तक साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आपका दिन आज आमोद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीददारी का योग है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी आप हंसते-गाते अपने कर्तव्य का पालन कर पाएंगे। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपका रोमांटिक अंदाज जीवनसाथी को आनंदित करेगा। भाग्य आज 93% साथ देगा।

सिंह: बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। अधूरे कार्य आज संपन्न करने में सफल होंगे। आपका धन जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। भाग्य आज 71 % तक साथ देगा।

कन्या:आज आप ख्यालों की दुनिया में खोए रहेंगे। साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं पर विचार करेंगे। मित्रों से किसी विषय पर वाद-संवाद हो सकता है। यात्रा भी कर सकते हैं। भाग्य 79% तक साथ देगा।

तुला: आज स्वास्थ्य नरम और सुस्ती छाई रहेगी। आपके खराब मूड से परिवार का माहौल बिगड़ सकता है, समझदारी से काम लें। कार्यक्षेत्र में अरुचि पूर्वक काम को करेंगे। सलाह है कि आज महत्वपूर्ण कार्यों को टाल दें। ध्यान योग करना लाभप्रद होगा। बच्चों से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। भाग्य 55% तक साथ देगा।

वृश्चिक:मानसिक रूप से आज आप बहुत रिलैक्स महसूस कर सकते हैं। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। अपने उत्साह और आत्मबल से कठिन काम को भी पूरा कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। भाग्य आज 67% तक साथ देगा।

धनु: आपकी राशि में ही आज गुरु का प्रवेश हुआ है। धन के लेन-देने पर सावधानी रखें। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे तो फायदा होगा। अधिकारियों और बड़ों से तालमेल बनाकर रखें। भाग्य आज 57% साथ देगा।

मकर: आपका दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण भी आज शांत और सामान्य रहेगा। बच्चों की शिक्षा एवं उनके विषय में आज कुछ निर्णय लेंगे। छोटी-मोटी खरीदारी भी हो सकती है। भाग्य आज 65%तक साथ देगा।

कुंभ: मन दुविधा में रहेगा। किसी विषय में निर्णय लेने में उलझ सकते हैं। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें। अपने से अनुभवी और भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेने में समझदारी है। आज वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। भाग्य 55% तक साथ देगा।

मीन: आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद और सहयोग प्राप्त करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। किसी नवीन योजना पर काम कर सकते हैं। भाग्य आज 95% तक साथ देगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges