Published On : Mon, Dec 2nd, 2019

राशिफल 2 दिसंबर: मकर से कुंभ में जाते हुए चंद्रमा का राशियों पर प्रभाव जानें

Advertisement

मेष: सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा का संचार मध्य रात्रि तक मकर राशि में रहेगा। ऐसे में मकर और सिंह राशि वालों के लिए दिन कई मामलों में सुखद रहने वाला है। आधी रात बाद चंद्रमा शनि की ही दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। देखिए मकर राशि से जाते हुए चंद्रमा का आपकी राशि पर कैसा असर रहेगा….

आज सभी कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी, कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य 70% साथ देगा।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: भाग्य आज आपका साथ अवश्य देगा। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन आज आपके मन को शांति प्रदान करेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मेहनत के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 72% साथ देगा।

मिथुन: आज परिवार में प्रतिकूल वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न करें इसका विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। धन से जुड़े किसी काम में रुकावट आ सकती है। बिजनस संबंधित कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा हो सके तो टालें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। क्षमता से अधिक काम से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। भाग्य 53% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। कहीं से आपको धन लाभ मिल सकता है। मंगलमय यात्रा होगी और अचानक लाभ से मन प्रसन्न हो जाएगा। भाग्य 75% साथ देगा।

सिंह: आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा प्राप्‍त होने के संकेत मिल रहे हैं। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में उत्साहजनक स्थिति रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। भाग्य 78% साथ देगा।

कन्या:बुद्धि-विवेक से ही कार्य करें तभी सफलता मिलेगी। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानी पूर्वक करें। अपने परायों की तरह व्यवहार करेंगे। भाग्य 50% तक साथ देगा।

तुला: आज मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है, वाद-विवाद से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश अथवा स्थिर संपत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। परिवार में भाई बहनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। बेहतर होगा बैठकर ठंडे दिमाग से बात को सुलझा लें, अन्‍यथा तनाव सभी को होगा। भाग्य 50% तक साथ देगा।

वृश्चिक: व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। पराक्रम में वृद्धि होगी। नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। भाग्य 80% तक साथ देगा।

धनु: व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों की शुभदृष्टि से कार्यसफलता और लाभ मिलेगा। धन लाभ के योग है। परिश्रम करेंगे और मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे जिससे आनंदित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 70% तक साथ देगा।

मकर: दिन का आरम्भ मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्वक वातावरण से होगा। आर्थिक लाभ होगा और सभी का सहयोग प्राप्‍त होगा। कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। आपके हाथों कोई शुभ काम हो सकता है। भाग्‍य 80% तक साथ देगा।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। दुर्घटनाओं से भी सावधान रहें। जमीन जायदाद के मामले में कोई भी कदम सावधानी से उठाएं। वाहन धीमे चलाएं और बिना वजह किसी से न उलझें। भाग्‍य 50 % तक साथ देगा।

मीन: सामाजिक दृष्टि से आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्‍मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। सभी काम एक के बाद एक निपटते चले जाएंगे। सभी का सहयोग प्राप्‍त होगा। घर हो या दफ्तर, काम आसानी से बन जाएंगे। मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य 75 % तक साथ देगा।

Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges