Published On : Fri, Jan 30th, 2015

मूल : दहेगांव- मानकापुर- नलेश्वर गिट्टीकरण सड़क का घटिया कार्य !

Advertisement

Varsha Parchake
मूल (चंद्रपुर)। मूल तालुका के मौजा दहेगांव- मानकापुर- नलेश्वर सड़क का काम ओ.टी.एस.पी. अंतर्गत मंजुर किया गया है. दो से ढाई किमी दुरी पर गिट्टीकरण का काम किया गया है. इस गिट्टीकरण के सड़क पर गिट्टी की जगह मुरूम डाला गया है. तथा गिट्टी और पानी का उपयोग नही किया दिख रहा है. गिट्टीकरण के सड़क पर रोलर घुमाकर सड़क की दबाई करनी चाहिए लेकिन ठेकेदार ने सड़क को दबाई नहीं की. जिससे सड़क का पुरा काम घटिया होने की जानकारी है. इसकी जानकारी संबंधीत निर्माण विभाग के उपअभियंता को दी गई. घटिया तरीके के सड़क का काम तुरंत रोके ऐसी मांग इस क्षेत्र के जिला परिषद सदस्या वर्षा परचाके ने की है.

आसपास वन्यप्राणियों का जंगल है. दहेगांव- मानकापुर गांव के नागरिकों को गांव जाने के लिए इस मार्ग के अलावा कोई दूसरा मार्ग नहीं है. इस गांव में बाघ, तेंदुआ, भालू जैसे जानवर है. गांव के नागरिकों को अपना काम निपटाकर शाम होने के पहले आना पड़ता है. लेकिन रास्ता फुटा होने से सायकल, टू- व्हीलर, बैलगाड़ी, तथा पैदल जाने वालों को कठिनाई होती है. अच्छा कार्य होने तक ठेकेदार का भुगतान रोका जाए. ऐसा ना होने पर गांव के नागरिकों को आंदोलन करना पडेंगा ऐसी मांग जि.प. सदस्य वर्षा परचाके ने की है. दहेगांव- मानकापुर- नलेश्वर मार्ग वित्त और वनमंत्री तथा पालकमंत्री सुधिर मुनगंटीवार के क्षेत्र में आता है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.