Published On : Sat, Jul 18th, 2020

गिट्टीखदान के नये थानेदार का दाभा मित्र परिवार ने किया स्वागत

नागपुर– गिट्टीखदान के नवनियुक्त थानेदार सुनील चव्हाण का दाभा मित्र परिवार ने स्वागत किया. पीआई चव्हाण से अनुरोध किया गया कि वे दाभा परिसर में गश्त बढाएं. जनता की ओर से कहा गया कि दाभा एरिया आउटर में पड़ने के कारण वहां ज्यादा गश्त लगाने की जरूरत होती है. ऐसे सुनसान इलाकों में अवांछित तत्व ज्यादा घूमते हैं. अवैध शराब की बिक्री भी कई जगह होती है.

कई संदिग्ध लोगों का जमावड़ा भी बढ़ गया है. कोरोना के कारण जो प्रतिबंध लगाये गये हैं, उसके बाद भी लोगों की भीड़ रास्तों पर और चौराहों पर नजर आती है. इन पर अंकुश लगाने की जरूरत है. विशेष रूप से दोपहर और रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया.

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,63,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,51,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,92,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चव्हाण ने आश्वस्त किया कि वे अपनी ओर से पूरी सुरक्षा मुहैया कराएंगे. नागरिकों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी. दाभा मित्र परिवार के स्वानंद धवड़, गुणवंता माहुरे, अतुल खंटाड़े, अनिल परतेकी, सोनु भगत, रमेश शिर्के, विजय थेर भी इस अवसर पर उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement