Published On : Thu, Jan 11th, 2018

सीवायएसएस की पहल से विद्यार्थियों को मिला न्याय

Advertisement

CYSS Protest
नागपुर: मानेवाडा रोड के कैलाश नगर के डॉ. आंबेडकर कॉलेज ऑफ सोशल वर्क के विद्यार्थीयों ने कॉलेज के खिलाफ मंगलवार रात से बुधवार तक आंदोलन और प्रदर्शन किया था. स्टडी टूर में अनियमिताओं को लेकर यह प्रदर्शन किया गया था. लेकिन विद्यार्थी शांतिपूर्वक आंदोलन करते समय कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलवाया था. जिसके कारण विद्यार्थियों की मदद के लिए सीवायएसएस के कार्यकर्ता और विद्यार्थी भी पहुंचे. सीवाइएसएस के कार्यकर्ता और विद्यार्थियों के शांतिपूर्ण आंदोलन की आखिरकार जीत हुई और कॉलेज प्रबंधन के लोगों ने विद्यार्थियों के सामने आकर स्टडी टूर में हुई असुविधाओ के लिए विद्यार्थियों से माफ़ी मांगी और दोषियों पर कार्रवाई करने की भी बात कही. आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने और सीवायएसएस के कार्यकर्ताओ ने भी आंदोलन पीछे लिया.

इस आंदोलन में डॉ. आंबेडकर इन्स्टिट्यूट ऑफ सोशल वर्क कॉलेज के पीड़ित विद्यार्थी व छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवायएसएस) के कृतल आकरे, प्रभात अग्रवाल, अमित बडवाईक, शरद आकरे, नयन कालभांडे, धीरज आगासे, नेहा आके, सचिन सोंकुवर, सोनू फटिंग, राहुल झलके, पियूष आकरे, अशोक मिश्रा, प्रशांत नीलटकर, दीपक कात्यारमल, अंबरीश सावरकर मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.