नागपुर: बंगाल की खाड़ी से तेलंगाना तक पहुंचे चक्रवात का असर नागपुर व आसपास के जिलों में दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही अलसाया मौसम बना हुआ है। गुरुवार शाम को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। कल भी फुहारों की संभावना है। गुरुवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
नमी बनी रहेगी
मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात तेलंगाना तक पहुंचा है आैर इस कारण नागपुर व आसपास के जिले में मौसम बदल रहा है। गुरुवार शाम को इतवारी, सिविल लाइन्स, लक्ष्मी नगर, शिवाजी नगर, वर्धमान नगर, महल, बोरगांव में हुई हल्की बूंदाबांदी इसी का असर है। गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे। धूप खिली भी तो आेझल हो गई।
फिलहाल दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी हवा चल रही है, जिस कारण तापमान एकदम से गिरने की संभावना नहीं है। एक-दो दिन ज्यादा ठंड पड़ने की भी संभावना नहीं है। मौसम में नमी बनी रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





