नागपुर. अजनी थानाक्षेत्र में अपनी जन्मदिन पार्टी में तलवार से केट काट रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी न्यू कैलाशनगर निवासी यश उर्फ बॉबी अनिल पाटिल (22) बताया गया.
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बॉबी अपने जन्मदिन की पार्टी में तलवार से केट काट रहा है. पार्टी उसके घर पर ही मनाई जा रही है. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची तो यश के एक हाथ में तलवार थी और दूसरे हाथ में उसकी म्यान थी.
पुलिस ने तुरंत यश को दबोच लिया और तलवार उसके हाथ से छीनकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तलवार सहित म्यान जब्त कर ली.
इसकी कीमत 2,000 रुपये आंकी गई है. ज्ञात हो कि राज्य के गृह मंत्रालय द्वारा तलवार से केक काटने जैसी गतिविधियों पर रोक लगा रखी है. इसके घातक हथियार लेकर घूमने के अपराध श्रेणी में माना जाता है. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर यश को गिरफ्तार कर लिया. जांच जारी है.
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...
नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से...
हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV





