Published On : Thu, Jan 19th, 2017

नायलॉन मांजे ने ली कोयल की जान

Advertisement

Cuckoo Killed by Nylon Manja
नागपुर:
 तुकड़ोजी पुतले के पास नायलॉन मांजे में फंसकर एक कोयल की जान चली गयी। मांजे में फंसी कोयल को बचाने के लिए मनपा के स्वास्थ्य विभाग के पशुवैद्यकीय अधिकारी ने पीपल फॉर एनिमल संस्था के स्वप्निल बोधने को जानकारी दी। इसके बाद संस्था के सदस्य घटना स्थल पहुंचे तो देखा वहां पहले से ही सक्करदरा विभाग के दमकल कर्मी कोयल को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसके पहले कि दमकल कर्मी कोयल तक वह दम तोड़ चुकी थी।

मरी हुई कोयल को मांजे से जब निकाल कर एक ओर रखा गया तो एक अज्ञात शख्स उस मृत पक्षी को लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन नागरिकों की सक्रियता के चलते वह अपने मंसूबे में नाकमयाब रहा। पीपल फॉर एनिमल संस्था के सदस्यों ने मृत कोयल को अपने कब्जे में लिया और उसको दफना दिया। संस्था के सदस्यों ने इस मौके पर जन-जागरुकता भी की और नागरिकों को बताया कि कुछ लोग मृत पक्षियों को खाने या अन्धविश्वास फैलाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, ऐसे लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जरुरत है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.