Published On : Tue, Aug 28th, 2018

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) की परीक्षा 9 दिसंबर को होगी

Advertisement

नागपुर : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) 2018 की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर को होगा.

जानकारी के अनुसार सीटेट 2018 के लिए आवेदन का समय समाप्त हो चुका है लेकिन अभी फीस भुगतान का आखिरी समय 30 अगस्त है.

आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हुई थी और पात्रता के मापदंड में भी बदलाव हुए थे. एक हालिया नोटिफिकेशन में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन ने पात्रता की शर्त में भी बदलाव किया है.

जो कैंडिडेट्स बीएड पास कर चुके हैं और पहले ही दूसरे पेपर के लिए आवेदन एवं भुगतान कर चुके हैं वे अब दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहले पेपर के लिए अभी भी करेक्शन पीरियड में आवेदन किया जा सकता है.

Advertisement

करेक्शन पीरियड को बढ़ाकर 15 सितंबर तक कर दिया गया है. सीबीएसई सीटेट करेक्शन पीरियड 6 सितंबर, 2018 (गुरुवार) से शुरू होगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.