Published On : Fri, Feb 16th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

CTET Result 2024 Out: इस Direct Link पर रोल नंबर दर्ज करके चेक करें अपना सीटेट रिजल्ट

Advertisement

ctet.nic.in, CTET Jan Result 2024 Declared: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) जनवरी 2024 सेशन में उपस्थित हुए करीब 17 लाख उम्मीदवारों का सीटीईटी रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

ctet.nic.in, CTET Jan Result 2024 Declared: सीटीईटी जनवरी 2024 का रिजल्ट जारी हो चुका है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जनवरी सेशन (18वें संस्करण) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया है.

सीबीएसई सीटीईटी 2024 जनवरी परीक्षा 21 जनवरी 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. सीटीईटी जनवरी परीक्षा के लिए लगभग 27 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें पेपर 1 (कक्षा 1-5) के लिए लगभग 9.58 लाख और पेपर 2 (कक्षा 6-8) परीक्षा के लिए लगभग 17.35 लाख उम्मीदवार शामिल थे. इनमें से 84 प्रतिशत उम्मीदवार सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए थे. इन लाखों उम्मीदवारों का रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

How to Check CTET Result 2024: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर ‘CTET JANUARY – 2024 Result’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नया पेज खुल जाएगा, यहां अपनो रोल नंबर दर्ज करें.
स्टेप 4: सीटीईटी रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 5: रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें व आगे के लिए प्रिंटआउट ले लें.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.