Published On : Tue, Jan 25th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

CSR FUND : प्रभावित कौन और लाभार्थी विशेष

Advertisement

हिंगणा/बुटीबोरी – श्रीराम जनसेना अंतराष्ट्रीय महासंघ के नेतृत्वकर्ता कमलेश सिंह से हाल ही में नागपुर जिले के छोटी-बड़ी MIDC क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव निवासियों का प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर एक गंभीर प्रकरण की ओर उनका ध्यानाकर्षण करवाया।ग्रामवासियों का कहना था कि उद्योग ज्यादा से ज्यादा जिले में आना चाहिए,जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे,जब रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तो नागपुर से युवाओं का पलायन रुकेगा।तो दूसरी ओर उद्योग से होने वाली नुकसान भरपाई के रूप ने स्थानीय कंपनियों ने सामाजिक दायित्व निभाने में आनाकानी कर रही,जिस पर रोक लगानी चाहिए।

इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए सिंह ने बताया कि हिंगणा और बुटीबोरी MIDC क्षेत्र में हज़ारों बड़ी-छोटी कंपनियां हैं.जिससे होने वाली प्रदुषण,मार्ग की खस्ताहाल,स्वास्थ्य पर पड़ रहे गंभीर परिणाम MIDC क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वासी झेल रहे.तो दूसरी ओर उक्त कंपनियों का CSR FUND इन कंपनियों के संचालक अपने अपने समाज या अपने परिचितों के NGO को देकर अपना उल्लू सीधा कर रहे.CSR FUND के लाभार्थी संस्था इन औधोगिक क्षेत्र के बाहर काम कर रही या काम दिखा कर लीपापोती कर रही.

जल्द ही इस सम्बन्ध में महासंघ का प्रतिनिधिमंडल MIDC क्षेत्र के रहवासी हित में सम्बंधित विभाग को निवेदन सौंप जनहित में गुहार करेगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.