Published On : Mon, Feb 20th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Petrol Price Today: क्रूड ऑयल की कीमत में उछाल, गाड़ी में तेल भरवाने से पहले यहां चेक करें पेट्रोल का रेट

Petrol-Diesel Prices Today 20 Feb 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत आज (सोमवार), 20 फरवरी 2023 को फिर 83 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. हालांकि, भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.
Advertisement

इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल एक बार फिर 83 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच भी भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं. देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है तो वहीं, डीजल का भाव अधिकांश जगहों पर 90 रुपये प्रति लीटर के पार है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी बीते महीने तेल कंपनियों से पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कटौती करने की अपील कर चुके हैं लेकिन फिर भी तेल के भाव अभी तक अपरिवर्तित हैं.

कच्चे तेल का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज, 20 फरवरी को कच्चे तेल के भाव में मामूली उछाल देखने को मिला है. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 83 डॉलर प्रति बैरल के पार है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil Price) की बात करें तो यह 76.52 डॉलर प्रति बैरल है.

दिल्ली-मुंबई में क्या है पेट्रोल का भाव?
देश के महानगरों की बात करें तो दिल्ली में आज (सोमवार), 20 फरवरी को भी पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर ही बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है. जहां पेट्रोल की कीमत 113.65 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल की कीमत 98.39 रुपये प्रति लीटर है. iocl के मुताबिक, देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है, जहां पर कीमत 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर है.

Advertisement

प्रतिदिन अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.