Published On : Wed, Jul 11th, 2018

फसल कर्ज माफ नहीं हुआ तो किसान ने मुख्यमंत्री के ही नाम कर दी खेत जमीन

Advertisement

अमरावती: अब यह आम राय बनती जा रही है कि किसान सरकार से कर्ज माफी के लिए मुंह ताकता रहता है.

लेकिन कर्ज से हताश और खेती में लगतार हो रहे घाटे से तंग आनेवाले विदर्भ के अमरावती जिले के एक किसान ने सरकार से कर्ज की आस छोड़ अपनी रोजी रोटी के आधार खेत को ही मुख्यमंत्री के नाम कर दिया.

Gold Rate
Apr 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अमरावती के अल्प भूमि धारक किसान प्रमोद कुटे ने अपनी खेत जमीन को स्टांप पेपर पर सीधे मुख्यमंत्री के नाम कर दी. बताया जा रहा है कि फसल कर्ज को नियमित चुकानेवाले किसान प्रमोद के ऊपर 71 हजार रुपए का कर्ज बकाया था.

इस कर्ज की रकम को माफ करने के लिए उसने राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री, सचिव, कृषि विभाग के अधिकारियों तक आवेदन किया. लेकिन उसका कर्ज माफ नहीं हो पाया. किसानी में हर साल किसी भी तरह का फायदा न मिलने से परेशान होकर उसने खेती राज्य सरकार के नाम कर दी.

By Narendra Puri

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement