Published On : Thu, Jul 23rd, 2020

CRMS द्वारा TRS में हैंड सैनिटाइजर मशीन में लगाई गई

Advertisement

नागपुर – सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मंडल परिषद नागपुर द्वारा विद्युत लोको शेड अजनी में कार्यरत कर्मचारियों के लिए वर्तमान चल रहे कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए कर्मचारियों के हित में सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा एक उपयुक्त कदम उठाया है, जिसमें संघ द्वारा कर्मचारियों को संक्रमित होने से रोकने के लिए हैंड सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है

कोरोना महामारी के समय में कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए यह अत्याधुनिक ऑटोमेटिक मशीन कर्मचारियों के हैंड सैनिटाइजेशन करने के लिए स्थापित की गई है इस मशीन के माध्यम से लोको शेड में सैकड़ों रेल कर्मियों को फायदा मिलेगा एवं कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रादुर्भाव को रोकने में मदद होंगी।

हैंड सैनिटाइजर मशीन का उद्घाटन समारोह वीरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष एवं जी एम शर्मा, मंडल सचिव के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। हैंड सैनिटाइजर मशीन का उद्घाटन श्री अमित कुमार गुप्ता, प्रवर मंडल इंजीनियर विद्युत (TRS) के हाथों किया गया, इस अवसर पर श्री बंशमनी शुक्ला शाखा सचिव, शाखा अध्यक्ष आर जे जेठवा, अन्य शाखा के अध्यक्ष डी डी सिंह, अभिजीत एवं अन्य पदाधिकारी श्री प्रमोद खिरोड़कर, प्रीति रायकवार, श्री सचिन लाखे, श्री राजेश रावत, श्री प्रफुल्ल तारवे, श्री राजरतन निकोसे, श्री फिरोज़ अख़्तर, दीपक वजलवार, डॉ राजीव पाटेकर, कृष्णा कोरबान आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.