Published On : Tue, Sep 3rd, 2019

CMRS करेंगे मेट्रो की एक्वा लाइन का परीक्षण

Advertisement

Nagpur Metro Logo

नागपुर: हिंगना मार्ग के (रिच 3- एक्वा लाइन) मेट्रो प्रकल्प के कार्य का परीक्षण करने के लिए मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) मंगलवार को आ रहे हैं. 3 दिवसीय दौरे पर ‘सीएमआरएस’ आयुक्त, मेट्रो रेल सुरक्षा जनककुमार गर्ग हिंगना मार्ग के लोकमान्यनगर से सीताबर्डी इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन के बीच चार मेट्रो स्टेशन, रोलिंग स्टाक, डिपो, ट्रैक व संबंधित उपकरण सहित अन्य सुविधाओं का परीक्षण करने वाले हैं.

वे तय समयानुसार हिंगना डिपो में महामेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों से प्रकल्प अंतर्गत हुए कार्यों पर चर्चा करेंगे. पश्चात चीन से आये रोलिंग स्टाक (मेट्रो कोच), डिपो के सुरक्षा उपकरण, टेक्निकल रूम, रखरखाव के दस्तावेज, आपातकालीन निकासी सुविधा सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लेंगे. यात्री सेवा की दृष्टि से गर्ग दोपहर में हिंगना डिपो से सीताबर्डी इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन के बीच मोटर ट्राली से मेट्रो ट्रैक, निर्माण, ओएचई, सिग्नलिंग एंड टेलीकाम सहित अन्य घटकों का परीक्षण करेंगे.

इसके बाद वे सुभाषनगर मेट्रो स्टेशन में ट्रैक सेंटर लाइन व भार क्षमता के साथ लोकमान्यनगर मेट्रो स्टेशन में प्लेटफार्म क्लीयरन्स व अन्य संबंधित घटकों को देखेंगे. रिच 3 पर यात्री सेवा की दृष्टि से ट्रैक, केबलिंग, सिग्नलिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो चुके हैं. इसके साथ ही स्टेशन के कार्य भी पूर्णता की ओर हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.