नागपुर: पिछले वर्ष की बड़ी कार्रवाई के बाद अब नागपुर महानगर पालिका (एनएमसी) ने मंगलवार को कुख्यात अपराधी और फ्रॉड संतोष आंबेकर के बंगले को जमीनदोस्त किया है. बुलडोजर और टिप्परों से लैस, भारी पुलिस बंदोबस्त के साथ अतिक्रमण विरोधी पथक की ओर से घर को तोड़ने की कार्रवाई की गई. यह बंगला इतवारी के दारोडकर चौक के पास है. ध्यान रहे की पिछले वर्ष दिसंबर में अतिक्रमण की टीम ने आंबेकर की एक इमारत के पांच मंजिल में से 2 मंजिल को गिरा दिया था. अब मंगलवार 25 फरवरी को सुबह इस अवैध बंगले पर कार्रवाई की गई. लकड़गंज पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक नरेंद्र हिवरे अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे.
12 अक्टूबर, 2019 से आंबेकर पर कार्रवाई शुरू होने के बाद से वह सेंट्रल जेल में बंद है. इसको पुलिस उपायुक्त (अपराध) गजानन राजमाने की ओर से गिरफ्तार किया गया था. आंबेकर पर फ्रॉड, रेप के कई मामले दर्ज होने के साथ साथ उसपर मकोका भी लगाया गया है.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...





