Published On : Wed, Sep 17th, 2014

अमरावती: पुलिस को चकमा देकर आरोपी हथकडी सहित भागा

आरोपी राहुल शेंडे

आरोपी राहुल शेंडे


अमरावती।
 चलती ट्रेन में पुलिस जवान को चकमा देकर एक आरोपी के हथकडी सहित भागने की घटना मंगलवार को सुबह बडनेरा रेलवे स्टेशन के पास हुई.

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी का नाम चंद्रपुर जिले के वरोरा निवासी राहुल शेंडे (26) है. उस पर अपहरण और चोरी के मामले दर्ज हैं. राहुल को हिंगनघाट पुलिस ने अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत में वर्धा की जेल में था. पुणे में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज रहने से हिंगनघाट पुलिस उसे वर्धा जेल से अपने कब्जे में लेकर पुणे की अदालत में पेशी के लिए ले गई थी. आरोपी के साथ हिंगनघाट के सहायक उपनिरीक्षक सुभाष मेहरे और जमादार रामचंद्र गेडाम थे.

सोमवार को अदालत में पेशी के बाद दोनों पुलिस जवान आरोपी राहुल शेंडे को गाड़ी नं.12113 पुणे-नागपुर गरीब रथ में लेकर वर्धा के लिए रवाना हुए थे. वे बोगी नंबर जी-10 में बैठे थे. मंगलवार को सुबह 6.30 बजे जब ट्रेन बडनेरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने ही वाली थी कि आरोपी राहुल ने दोनों जवानों से बाथरूम जाने का बहाना किया. जब दोनों जवान नींद से उठ कर उसे बाथरूम ले जा रहे थे तो दरवाजे के पास पहुंचते ही आरोपी ने पुलिस जवानों को धक्का दे दिया और चलती ट्रेन से नीचे कूदकर भाग गया.

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,63,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,51,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,92,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ट्रेन रोक कर किया पीछा
आरोपी के चलती ट्रेन से हथकडी सहित कूद कर भागते ही हिंगनघाट के दोनों जवानों ने चेन खींची और आरोपी के पीछे भागे. लेकिन वह दोनों जवानों की आंखों में धूल झोंक कर भागने में सफल रहा. काफी देर तक उसकी तलाश करने के बाद जमादार रामचंद्र गेडाम ने बडनेरा के रेलवे थाने में आरोपी के भाग जाने की शिकायत दर्ज कराई. जीआरपी पुलिस ने भी आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement