Published On : Fri, May 27th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मेट्रो के सीसीटीवी कैमरे से अपराधों का पर्दाफाश

Advertisement

आरोपियों की तलाश में पुलिस को मिल रही मदद

नागपुर: महामेट्रो की नागपुर मेट्रो रेल परियोजना यात्रियों की विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध करने के साथ ही सुरक्षित यात्रा प्रदान कर रही है । महामेट्रो द्वारा मेट्रो स्टेशन तथा परिसर में निगरानी के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाए है । महामेट्रो के सीसीटीवी कैमरे पुलिस विभाग में दर्ज आपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश करने में सहायक सिद्ध हो रहे है । हाल ही में पुलिस विभाग को महामेट्रो के सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से चोरी की दो घटनाओं को उजागर करने में सफलता हाथ लगी है ।

पिछले दिनों में लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन पर लिफ्ट से जा रही महिला यात्री के पर्स से जेवर चुराने वाली टोली के आरोपी को पकड़ने में सीसीटीवी की मदद पुलिस विभाग द्वारा ली गई और चोरी की घटना का पर्दाफाश हुआ ।

•नर्स की दुपहिया वाहन चुराई:
इसी तरह एक अन्य घटना में अग्रसेन चौक मेट्रो स्टेशन के पास किम्या अस्पताल में कार्यरत एक नर्स की जुपिटर दुपहिया वाहन चोरी हो गया चोरी की घटना मेट्रो कैमरे में कैद हो गई और एक बार फिर पुलिस विभाग को आरोपी को खोजने में मदद मिली ।

Advertisement

•करीब २ लाख की चोरी का सीन कैमरे में कैद:
दौसर वैश्य चौक के परिसर में हुई करीब २ लाख नगद चोरी की घटना मेट्रो के सीसीटीवी में कैद हो गई। गणेशपेठ पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

मेट्रो ट्रेन , प्लेटफार्म , मेट्रो परिसर और मेट्रो स्टेशन परिसर में सुरक्षा की दृष्टी से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। दुर्घटना या आपराधिक घटनाएं होने पर संबंधित थाने द्वारा घटनाओं की जांच पड़ताल के लिए महामेट्रो के सीसीटीवी कैमरो की सहायता ली जा रही है। महामेट्रो की और से पुलिस विभाग को हरसंभव सहयोग किया जा रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.