Published On : Fri, Oct 13th, 2017

टीम इंडिया के क्रिकेटर के घर हमला, तोड़फोड़, फायरिंग

Advertisement

टीम इंडिया के खिलाड़ी करण शर्मा के घर बुधवार देर रात तोड़फोड़ और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। करण मेरठ में रहते हैं और उनके घर के सारे गमलों और मकान के बाहरी हिस्से में रखे सामान तोड़ दिए गए। इसके अलावा दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। आरोप है कि हमला पड़ोस में रहने वाले ठेकेदार राहुल गुप्ता और उसके कुछ साथियों ने कराया है।

खिलाड़ी के पिता ने कंकरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है और दोनों पक्षों की ओर से समझौते की बात चल रही है।

क्रिकेटर करण शर्मा कंकरखेड़ा थाना इलाके की यूरोपियन स्टेट कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनके साइड में राहुल गुप्ता का मकान है, जो पेशे से ठेकेदार है। दोनों के घर की एक ही दीवार है।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण के परिवार ने इस दीवार पर गमले रखे हुए हैं, जिस कारण दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई। जिस वक्त यह घटना हुई करण घर पर नहीं थे। उनके पिता ने बताया कि वह फिलहाल विशाखापत्तनम में है और मैच खेलने में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि राहुल बुधवार देर रात अपने साथियों के साथ घर में घुसा और सारे गमले तोड़ डाले और फायरिंग भी की।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.