Published On : Fri, Dec 15th, 2017

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता की कार ने महिला को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

Advertisement

कोल्हापुर. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शुक्रवार तड़के क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता की कार ने एक महिला को कुचल दिया। हादसे का शिकार हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने रहाणे के पिता की कार को जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो उनके पिता को हिरासत में भी लिया गया है, लेकिन हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

जानकारी के मुताबिक, अजिंक्य रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे तड़के चार बजे नेशनल हाईवे 4 पर अपनी हुंडई आई 20 कार से जा रहे थे। इस दौरान उनकी वाइफ और बेटी भी उनके साथ थी।

– कंगल इलाके में उनकी कार ने आशा ताई काम्बले नाम की 65 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गईं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को पास के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी डेथ हो है।

– पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304a,337,338,279और 184.MV Act. की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

– जांच में सामने आया है कि रहाणे के पिता पूरी फैमिली के साथ मुंबई की ओर जा रहे थे। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.