Published On : Sat, Jun 29th, 2019

वर्ल्ड कप 2019 में कल भारत और इंग्लैंड के बीच होगा मुकाबला

Advertisement

नागपुर: वर्ल्ड कप 2019 जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है. वैसे वैसे इसका रोमांच भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वर्ल्ड कप में बात करें टीम इंडिया की तो टीम ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हालांकि अफगानिस्तान के साथ हुए मुकाबले में टीम इंडिया को जीतने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी. रविवार 30 जून को टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. इंग्लैंड की शुरुआत इस वर्ल्ड कप में काफी अच्छी थी. लेकिन कुछ मैचों में हार के बाद उस पर अब वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है और उसे सेमीफाइनल में खेलने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे. बात करें इंग्लैंड टीम की तो वह मेजबान होने की वजह से उनके जीतने के चांस ज्यादा है. लेकिन टीम इंडिया भी यह मैच में जी जान लगा देगी क्योंकि टीम इंडिया को भी सेमीफाइनल के लिए मैच जीतना जरूरी है. इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए दर्शकों में भी ख़ासा उत्साह दिखाई दे रहा है. हजारों की संख्या में लोग इस वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.