Published On : Thu, Oct 4th, 2018

ईडी के छापे के डर से नागपुर का बहुचर्चित बुकिं को दिल का दौरा आने से मौत

Advertisement

नागपुर: नागपुर वर्धमान नगर रहवासी एक क्रिकेट बुकिं कि आज सबेरे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह बुकिं का कुछ ही सालो में पूरे भारत में व्यापार फैला हुआ था। इस बुकिं ने पिछले कुछ सालो में क्रिकेट बुक लाइन में अच्छा खासा नाम कमाया था। सुत्र बताते है की हिसाब किताब में उसका वेव्हार साफ़ सूतरा रहता था। बुकिं को सिगरेट पिने के अलावा किसी भी प्रकार का शौक नहीं था। मटन ,मास ,दारू से काफी दुरी बनाकर रखता था।

विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बुकिं काफी चिंता में रहता था। पिछले कुछ सालो से कुछ मैचों में बुकिं ने करोड़ों अरबों रुपए का व्यापार किया था उसमे उसे करोडो रुपयों का मुनाफ़ा भी हुवा था। बुकिं के साथ जुड़े छोटे-मोटे बुकियों के तरफ इस बुकिं के करोड़ों रुपए बकाये थे। यह बुकिं हवाला कारोबारियों से भी जुड़ा था। बुकिं की मौत की खबर सुनकर क्रिकेट बुकीयो में सन्नाटा पसर गया क्यों की उसके मौत से करोडो अरबो रुपयों का नुकसान क्रिकेट व्यापारियो का हुवा।

इस बुकिं का अंतिम संस्कार गंगाबाई घाट में आज शाम में किया गया। नागपुर सहित समूचे भारत के हर कोने से उनकी अंतिम संस्कार में लोगो का तांता लगा था। इस बुकिं का नागपुर पुलिस के अलावा कुछ मिडिया कर्मीओ के साथ मधुर संबंध थे। मध्य भारत के क्रिकेट कारोबारियों में यह खबर सुनते हुए सनसनी फैल गई थी। अंतिमसंस्कार में कुछ लोग इस बुकिं के बारे में चर्चा कर रहे थे की किसी विषय को लेकर पिछले कुछ दिनों से बहुत ज्यादा परेशान था ।

सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार बुकिं पर ईडी की एक टीम उसके फैले हुवे व्यापार पर नजर लगाए बैठी हुई थी। मुंबई से नागपुर में पिछले कुछ दिनों से ईडी की टीम आई हुई है सूत्र बताते हैं की यह बुकिं ईडी के निशाने पर था। बुकिं को यह बात अच्छे से पता थी की ईडी यह उसके पीछे लगी है। बुकिं से जुड़े कुछ कारोबारियों में इस तरह की चर्चा शुरू है कि ईडी की कारवाई के डर से ही उसे को दिल का दौरा आया और उसकी मौत हो गई।

Advertisement

BY – रविकांत कांबले

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.