Published On : Wed, Nov 12th, 2014

बुलढाणा : कांग्रेस सदस्य पंजीयन अभियान को सफल बनायें : अंभोरे

Advertisement


बुलढाणा।
कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की पार्श्व भूमि पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता पंजीयन अभियान की शुरुआत ज़िला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत की गई. इसमें बताया गया कि ज़िले भर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाये जाने से पार्टी के अधिकारी, नेता व कार्यकर्ता सक्रिय रूप से ज़्यादा-से-ज़्यादा पंजीयन करवाकर अभियान को सफल बनायें। यह अपील जिला अध्यक्ष विजय अंभोरे ने की है. अभियान 31 दिसम्बर तक चलेगा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को कार्यकारिणी की बैठक ज़िला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में संपन्न हुई. अध्यक्ष के रूप में सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती ज़िले भर में पूरे शानोशौकत के साथ मनाई जाएगी. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. 14 नवम्बर को धाड़ में कार्यक्रम आयोजित हैं. इसमें पं. नेहरू द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों व उनकी विचारधारा जनमानस के बीच पहुँचे इसका प्रयास सदस्य जोरदार तरीके से करें. बैठक में लक्ष्मणराव घुमरे, अंकुश वाघ, गणेश बस्स, चित्रगण खंडारे, समाधान हेलोडे, ज़ाहेद अली खां, बलदेवराव चोपड़े, दीपक रिंढे, नंदू बोरे, सतीश महेन्द्रे, राजीव काटीकर, डॉ. तब्बसुम हुसैन प्रमुखता से उपस्थित थे.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.