Published On : Sun, Aug 13th, 2017

पुलिस आयुक्त डॉ.के वेंकेटेशम ने की ‘पुलिस एडवोकेट रिपोर्टर’ व्हाट्सएप ग्रुप की प्रशंसा

Advertisement


नागपुर:
जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ मनाना आम बात है। पर सोशल मीडिया के प्रसिद्ध आयाम व्हाट्स एप्प ग्रुप की वर्षगांठ मनाना थोड़ा अटपटा जरूर लगे पर नागपुर में पुलिस आयुक्त डॉ.के वेंकेटेशम ने बाकायदा इस व्हाट्सएप ग्रुप के वर्षगांठ की बधाई देते हुए इस ग्रुप की सरहना की। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में आपसी जुड़ाव में सोशल मीडिया का अहम रोल है। चौबीसों घंटे खबरों के बीच रहने और उसकी रिपोर्टिंग करनेवाले पत्रकारों के लिए वॉट्सएप काफी मददगार साबित हुआ है। खबरों के एक जगह एकत्रित करने के लिए नागपुर टुडे के क्राइम रिपोर्टर रविकांत कांबले ने आज से दो साल पहले 13 अगस्त 2015 को इस वॉट्सएप ग्रुप का निर्माण किया था। इस ग्रुप में शहर के पुलिस अधिकारी, वकील और पत्रकार शामिल हैं। जो नियमित तौर पर जानकारी साझा करते हैं। आज इस ग्रुप के 255 सदस्य हैं।

इस ग्रुप के दो साल की यादों के सफर पर नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ.के वेंकेटेशम ने बधाई देते हुए रविकांत के हौसलों की तारीफ की। वहीं केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। सीपी ने इस दौरान प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाग दौड़ के इस दौर में सूचनाओं को एकत्रित करना कठिन काम है। सोशल मीडिया कई लोगो को साथ जोड़ता है। पुलिस-एडवोकेट-रिपोर्टर ग्रुप में कई प्रोफेशनल एक साथ है। जिससे जानकारी आसानी से साझा होती है। पुलिस को भी सूचना मुहैय्या कराने में पत्रकार मुख्य भूमिका निभाते हैं। 255 सदस्यों के इस ग्रुप की सफलता के लिए उन्होंने न सिर्फ बधाई दी बल्कि एडमिन की सराहना भी की।


पिछले साल 13 ऑगस्ट 2016 को तत्कालीन पुलिस कमिश्नर शारदाप्रसाद यादव ने भी केक काटकर शुभकामनाएं दी थीं और इस नई पहल की सरहाना की थी। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए आज 13 ऑगस्ट 2017 को “पुलिस एडवोकेट रिपोर्टर “व्हाट्सएप ग्रुप की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष पर पुलिस आयुक्तलय में पुलिस आयुक्त डॉ.के वेंकटेशम ने केक काटा। इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर शिवाजी बोडखे , एडिशनल कमिश्नर शामराव दिघावकर, हेडक़्वार्टर डीसीपी सुहास बावचे तथा डीसीपी झोन 5 कृष्णकांत उपाध्याय , ग्रुप एडमिन रविकांत कांबले तथा द्वितीय ग्रुप एडमिन सौमित्र बोस उपस्थित थे।

ग्रुप एडमिन रविकांत कांबले तथा सोमित्र बोस ने बताया कि ग्रुप की द्वितीय वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए नागपुर के कमिश्नर डॉ.के वेंकेटेशम तथा आला अधिकारी आगे आकर ग्रुप के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस ग्रुप में पुलिस अधिकारी ,अधिवक्ता तथा पत्रकार मित्रों की समन्वयता देखते ही बनती है। इसके लिए ग्रुप में ही एक मुहीम छेड़ी गई जिसमे सभी सदस्यों ने हामी भरी है। इस ग्रुप के गठित होने से पुलिस अधिकारी तथा पत्रकारों के बीच संबंध मधुर बन गए हैं। किसी भी प्रकार की अपराधिक घटनाओं की जानकारी तत्काल इस ग्रुप में शेअर की जाती है।

अखबारों में तत्काल व सच्ची खबरें प्रकाशित करने में इसका लाभ मिल रहा है। इस ग्रुप में नागपुर शहर के सभी क्राईम रिपोर्टर, कुछ संपादक, फोटोग्राफर्स के अलावा नागपुर शहर के सभी थानेदार ,क्राईम ब्रांच के अधिकारी , खुफिया विभाग के अधिकारी, कुछ सरकारी अधिवक्ता, नागपुर जेल के अधिकारी तथा ट्रैफिक पुलिस अधिकारी आदि शामिल हैं। इस ग्रुप में मुख्य एडमिन नागपुर टुडे के क्राईम रिपोर्टर रविकांत कांबले तथा दुसरे ग्रुप एडमिन टाईम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार सौमित्र बोस हैं। इस ग्रुप में केवल खबरों पर जोर दिया जाता है। द्वितीय वर्षगांठ पर कई पुलिस आला अधिकारी पत्रकार और वकीलों ने इस ग्रुप को बधाई देते हुए इसकी सराहना की है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.