Published On : Mon, Aug 27th, 2018

सावधान ! “ऑपरेशन क्रैक डाऊन ” विशेष मुहिम शुरू – अपराधियों में दहशत

Advertisement

नागपुर: नागपुर पुलिस कमिश्नर डॉ भूषण कुमार उपाध्याय ने नागपुर में क्राइम कंट्रोल के लिए “ऑपरेशन क्रैक डाऊन” नाम से एक मिशन शुरू किया है. इस मिशन में नागपुर के सभी थानेदारों को सूचित किया है कि यह मिशन अगले 15 दिन याने 27-08-2018 से 10-09-2018 तक चलेगा.

नागपुर में होने वाले त्योहारों के मद्देनजर और अपराध को कम करने के लिए नागपुर पुलिस कमिश्नर ने अपराधियों को पर लगाम कस शांति बनाये रखना, साथ ही नागपुर का क्राइम कंट्रोल में रखने के लिए इस आपरेशन के तहत काम किया जाएगा.

इस विशेष मुहिम में तीन प्रकार के विभाजन किए गए हैं. जिसमें विभाजन ABC के विभाजक A में हत्यार प्रतिबंधक कानून के आईपीसी 3-25 और 4- 25, B में हत्या हत्या के प्रयास ,मारपीट इस प्रकार के अपराध की श्रेणी दी गई है. C में डकैती, चैन स्नेचिंग , गाड़ी चोरी आदी प्रकार की श्रेणियां दी हैं.

किस प्रकार के रेकॉर्ड के अपराधियों को चेक किया गया है ? उसका नाम ? उसका पता ?उसका एड्रेस , उसके ऊपर कुछ प्रतिबंधक कार्रवाई की गई है क्या ? कार्रवाई किस कायदे के अंतर्गत की गई है उसका नियमावली के साथ सारा ब्यौरा संभंधित सभी पुलिस थाने को देना होगा साथ ही क्राईम ब्रांच के यूनिट 1,2,3,4,5 इनको भी सारा ब्यौरा आने वाले 15 दिन में “ऑपरेशन क्रैक डाऊन ” के तहत पुलिस कंट्रोल रूम में देना अनिवार्य होंगा ,कंट्रोल रूम ने सभी थानों का ब्यौरा अवलोकन कर वरिष्ठ अधिकारी तथा क्राईम ब्रांच को देना होंगा .

Advertisement

आने वाले दिनों में नागपुर पुलिस नाकाबंदी से लेकर चेकिंग में से लेकर सारी चीजों में अपराधियों पर शिकंजा कसने वाली है ,डॉ भूषण कुमार उपाध्याय नागपुर कमिश्नर इनको नागपुर शहर में काम करने का काफी अनुभव है , साथ ही पुलिस कमिश्नर पद की जिम्मेदारी संभालते हुवे डॉ. भुषण कुमार उपाध्याय इनको भविष्य में काफी चुनौती का सामना करना है !

रविकांत कांबळे

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.