Nagpur/Jalgaon:जीवन के 20 साल गायों के बीच बिताने वाले एक पिता ने बेटी को ब्याहने आए दूल्हे व बारातियों को गोबर मिश्रण से नहलाकर शुद्धिकरण किया। इस मिश्रण में गाय का गोबर, काली मिट्टी, दूध, घी, गोमूत्र व शहद मिलाकर उबटन तैयार किया गया था। मजेदार यह रहा कि वर पक्ष ने भी इस सरप्राइज का रविवार सुबह खूब आनंद उठाया।
– वधू के पिता का कहना है कि आयुर्वेद के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने और गो-प्रेम की खातिर ऐसा किया है।
– अहिंसातीर्थ गोशाला के व्यवस्थापक अभयसिंह की बेटी डॉ. काजल का विवाह इलाहाबाद (यूपी) के दरियागंज में मयंक सिंह से तय हुआ।
– अभयसिंह का परिवार 20 साल से गायों के बीच इसी परिसर में रहता है। रविवार सुबह 200 बारातियों ने जैसे ही गोशाला में कदम रखा, उन्हें नीम का काढ़ा दिया गया।
– इसके बाद स्नान पूर्व सरप्राइज उबटन से नहाने का कार्यक्रम रखा गया। पहले तो दूल्हा पक्ष कुछ सकुचाया, फिर राजी हो गया और सभी ने गोबर के घोल में ऊधम मचाया।
– सभी को इस आयुर्वेदिक उबटन की जानकारी भी दी गई। शाम सात बजे लगन हुई।
Gujarat Police की हिरासत से आरोपी फरार! #CrimeNews #PoliceCustody #AccusedEscapes #CCTV #ViralNews
Nagpur Urs Procession: नोट उड़ाना पड़ा भारी! #NagpurNews #BabaTajuddin #Urs #FIR #crimenews
Nagpur ATM Loot: 1 घंटे में 2 ATM पर हमला! #nagpurnews #ATMRobbery...
Amravati Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या #amravati...
Nagpur में चाकू की नोक पर लूट! #NagpurNews #BreakingNews #CrimeNews #Loot #Robbery...
Jammu से भागकर Nagpur पहुंचे प्रेमी युगल! #NagpurNews #JammuNews #LoveStory #MissingCase #newsupdate




