Published On : Wed, Aug 26th, 2020

COVID-19 वैक्सीन को लेकर रूस के संपर्क में भारत

Advertisement

नागपुर- देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. रोजाना तकरीबन 65,000 नए COVID-19 मामले दर्ज किए जा रहे हैं. कोरोना वायरस के कुल मामलों के लिहाज से भारत, अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में तीसरे स्थान पर है.

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में वायरस से ठीक हुए मरीज़ों की संख्या एक्टिव केस से 3.4 गुनी ज्यादा है. मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत में एक्टिव केस, कुल मामलों का 22 प्रतिशत है.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भूषण ने कहा कि भारत जैसी बड़ी आबादी वाले देश में प्रति मिलियन टेस्ट बढ़ाना चुनौती है. उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन पर 2.70 प्रतिशत मरीज़, ICU में 1.92 प्रतिशत और वेंटिलेटर पर 0.29 प्रतिशत मरीज़ हैं. कोरोना से देश में अब 58,390 मौतें हुई हैं. जिसमें 69 प्रतिशत पुरुष और 31 प्रतिशत महिलाएं हैं.

इनमें से 11 प्रतिशत 26-44 साल के, 36 प्रतिशत 45-60 साल के और 51 प्रतिशत 60 साल से ऊपर के हैं. आज की तारीख में 1524 टेस्टिंग लैब हैं.

Advertisement

एएनआई के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि जहां तक रूस द्वारा विकसित Sputnik-5 वैक्सीन का संबंध है तो भारत और रूस संपर्क में हैं. प्रारंभिक स्तर पर जानकारियां साझा की गई हैं.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि भारत में तीन वैक्सीन क्लीनिकल स्टेज पर है और तीन प्री क्लीनिकल स्टेज पर. सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन फेज 3 में है. इसका 1700 लोगों का सैंपल साइज है. भारत बॉयोटेक ने फेज 1 में 375 लोगों का सैंपल लिया था. अब फेज 2 शुरू होना है.

जायड्स कैडिला के वैक्सीन का फेज 1 का सैंपल 50 का था. अब फेज 2 शुरू होने वाला है. दो डोज की ये सब वैक्सीन है. 14-28 दिन पर दूसरा डोज दिया जाता है और फिर 2-4 हफ्तों के बाद एंटीबॉडीज देखी जाती हैं. उन्होंने कहा कि कुछ गैर जिम्मेदार लोगों की वजह से महामारी बढ़ रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.