Published On : Wed, Sep 9th, 2020

Covid-19: 24 घंटे में मिले करीब 90 हजार कोरोना मरीज, 1115 मौतें, अब तक 43.70 लाख केस

Advertisement


नागपुर- देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों (Covid-19 Infected) का आंकड़ा 43 लाख के पार हो गया है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 89 हजार 706 नए मरीज मिले हैं. अब तक कोविड-19 के 43 लाख 70 हजार 129 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं.

24 घंटे के अंदर 1115 मरीजों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद इस वायरस से मरने वालों की संख्या भी 73 हजार 890 हो गई है. राहत की बात है कि अब तक 33 लाख 98 हजार 845 लोग ठीक भी हो चुके हैं. कोरोना के अभी 8 लाख 97 हजार 394 एक्टिव केस हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ( Health Ministry) ने कहा कि देश में हर 10 लाख की आबादी में 3,102 मरीज मिल रहे हैं. ये आंकड़े दुनिया के अन्य बड़े देशों के मुकाबले सबसे कम है. ब्राजील में इतने ही आबादी पर 19 हजार 514, अमेरिका में 19 हजार 549, मैक्सिको में 4,945, रूस में 7,063 मरीज मिल रहे हैं. मंत्रालय के मुताबिक, देश में डेथ रेटर 1.70% है, जो दुनिया में सबसे कम है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.