Published On : Sat, Jun 27th, 2020

महाराष्ट्र ने जीत ली कोरोना से जंग?

Advertisement

ये आंकड़े देते हैं सुकून


देश में कोरोना वायरस के आंकड़ों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. कोरोना के मामले 4 लाख की संख्या को पार कर चुके हैं. इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से सामने आई है. महाराष्ट्र में शुक्रवार तक कोरोना के कुल 1.52 लाख मामले सामने आए थे. वहीं 7,106 से अधिक लोगों के मौत की पुष्टि की गई थी. लेकिन महाराष्ट्र से कोरोना वायरस को लेकर ऐसी खबर सामने आई है जो आपको काफी राहत देगा.

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण और मौत के आंकड़ो में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. राज्य में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 9 मार्च को देखने को मिला. इसके बाद से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई और फिर देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र से सामने आने लगे. लेकिन अब महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है.

अगर आंकड़ों की बात करें तो 15 मई तक प्रतिदिन 102 लोगों के मौत की संख्या सामने आई. इसके बाद अगर जून महीने में बात करें तो यह संख्या 14 जून तक ज्यों का त्यों बना रहा. मौतों का आंकड़ा तीन अंकों में ही बना रहा. अगर 7 और 8 जून को मौत की बात करें तो कुल 170 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी. इस दौरान कोरोना महाराष्ट्र में अपने पीक पर था. हालांकि इसके बाद यह संख्या धीरे धीरे घटने लगी. अगले दिन मौतों के आंकड़ों में काफी गिरावट दर्ज की गई और यह संख्या घटकर 122 रह गई

अगर 20-25 जून के बीच के आंकड़ों के बीच की बात करें तो कोरोना के मौत के आंकड़ें तीन अंकों से लुढ़क गए. गुरुवार के दिन कोरोना सें कुल 33 लोगों के मौत की पुष्टि की गई. अगर प्रति दस दिनों के हिसाब से आंकड़ों की बात करें तो 15 मई से 24 मई के बीच कुल 1,188 लोगों की मौत हुई. यानी कि हर दिन महाराष्ट्र में 188 लोगों की मौत हुई. 25 मई से 3 जून के बीच कुल 1434 लोगों की मौत हुई. यानी प्रतिदिन 143 लोगों की मौत. 4 जून से 13 जून के बीच मौत के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान 1,388 लोगों की मौत हुई. यानी कि कुल 138 लोगों की प्रतिदिन मौत हुई. वहीं अगले 12 दिनों यानी 2 जून तक यह संख्या घटकर सिर्फ 977 रह हई. यानी हर दिन औसतन 81 लोगों की मौत हुई.

Advertisement

अगर संक्रमण के आंकड़ों की बात करें तो 15 मई से 24 मई के बीच औसतन हर दिन 2,287 मामलों दर्ज किए गए. 25 मई से 5 जून के बीच यह संख्या बढ़कर 2,463 पहुंच गई. वहीं 4 जून से 13 जून के बीच 2,968, और 14-23 जून के बीच 3,442 मामले औसतन हर दिन दर्ज किए गए. यानी की महाराष्ट्र में जहां मौत के आंकड़ों में काफी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिल रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.