Published On : Wed, Mar 25th, 2020

गोंदिया: कोरोना से बचाव , सैनिटाइज छिड़काव

Advertisement

( शहर के 42 वार्डों में कराया जा रहा है सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव )

कहावत है जब जागे तब सवेरा… गोंदिया नगर परिषद के दमकल विभाग कर्मियों ने वैश्विक संकट करोना के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जंग छेड़ दी है

महामारी के इस माहौल के बीच देशभर में 21 दिनों का लाकडाउन घोषित किए जाने के बाद नगर परिषद स्वास्थ्य विभाग की गहरी नींद टूटी और लाव- लश्कर तथा तामझाम के साथ नगराध्यक्ष अशोकराव इंगले तथा देशबंधु वार्ड इलाके के पार्षद पुरोहित ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाजार क्षेत्र में आज 25 मार्च गुरुवार की दोपहर व्हीकल माउंटेड मशीनों के माध्यम से स्प्रे का छिड़काव शुरू करवाया ।

Advertisement

कीटनाशक दवा का छिड़काव करते वक्त फायर ब्रिगेड के कर्मचारी विशेष गणवेश में दिखाई दिए दमकल विभाग अधिकारियों के मुताबिक इस दवा का छिड़काव रोजाना किया जाएगा इसमें सार्वजनिक बाजार क्षेत्रों और अस्पतालों को प्राथमिकता पर रखा गया है।

कोरोना से निपटने हेतु न.प स्वास्थ्य प्रशासन मुस्तैद
शहर में फायर ब्रिगेड गाड़ियों के माध्यम से सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराया जा रहा है इसके लिए प्रत्येक जोन (प्रभाग) के लिए गाड़ी रवाना होगी , इस बीच इलाके के पार्षदों को सेनेटाइज प्रक्रिया के दौरान दमकल कर्मियों के साथ खुद मौजूद रहने की अपील आला अधिकारियों की ओर से की गई है।

गौरतलब है कि बाजार क्षेत्र में आधुनिक मशीनों द्वारा दवाइयों के छिड़काव की तस्वीरें और वीडियो जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही शहर के सभी 42 वार्डों से आवाज उठनी शुरू हो गई , कि हमारे वार्ड के इलाके में छिड़काव कब शुरू होगा जनाब ?

ऐसे छिड़काव की सबसे अधिक जरूरत फूलचूर नाके से सटे गौरी नगर , बजरंग नगर , गणेश नगर , सहयोग कॉलोनी और अशोका कॉलोनी जैसे इलाकों मैं महसूस की जा रही है जहां महामारी फैलने का सबसे अधिक खतरा बना हुआ है।
देखना दिलचस्प होगा इन इलाकों के पार्षद कब नींद से जागते हुए अपने क्षेत्र के जनता की सुध लेते हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.