Published On : Mon, May 11th, 2020

राधा स्वामी सत्संग परिसर में 5,000 बिस्तर की क्षमता वाला ‘कोविड-19 केंद्र’

Advertisement

नागपुर: नागपुर नगर निगम कोरोना वायरस महामारी से निपटने के सक्रिय उपाय के तहत 5,000 बिस्तर की क्षमता वाला एक ‘कोविड-19 केंद्र’ स्थापित कर रहा है। निगम प्रमुख ने सोमवार को यह जानकारी दी। वर्तमान में इस केंद्र में 500 बिस्तर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। निगम आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि नगर निगम येर्ला के पास स्थित राधा स्वामी सत्संग परिसर में विशाल ‘कोविड-19 केंद्र’ बना रहा है।

उन्होंने कहा, ”हम पहले ही 500 बिस्तर स्थापति कर चुके हैं और 2,500 और बिस्तरों का प्रावधान कर चुके हैं। अगर आवश्यकता बढ़ी तो इसे 5,000 बिस्तर तक बढ़ाया जा सकता है। अचानक मामलों में वृद्धि होने के मद्देनजर यह प्रबंध किया गया है।

” शहर में पहले ही कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने के लिए कई चिकित्सा केंद्र कार्यरत हैं। मुंढे ने कहा कि नए केंद्र की वर्तमान में आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि शहर में अभी कोविड-19 मरीजों की संख्या 300 से भी कम है।

Advertisement

उन्होंने कहा, ” कोविड-19 के लक्षण और प्राक-लक्षण वाले लोगों को इन केंद्रों में लाया जाएगा। इसके बाद इन लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। अगर कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे केंद्र में बने पृथक-वार्ड में स्थानांतरित किया जाएगा।” आयुक्त ने कहा कि हर 100 बिस्तर के लिए 20 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जिनमें चिकित्सा, अर्द्धचिकित्सा और अन्य सहायता कर्मचारी शामिल रहेंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.