Published On : Tue, Oct 12th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

अब बच्चों को भी लग सकेगी कोवैक्सीन, 2 से 18 साल तक के लोगों के वैक्सीनेशन को मंजूरी

Advertisement

कोवैक्सीन कोरोना टीके पर बड़ी खबर आई है. अब 2 साल से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जा सकेगा. इसकी मंजूरी मिल गई है. बता दें कि भारत बायोटेक और ICMR ने मिलकर कोवैक्सीन को बनाया है. वह भारतीय कोरोना टीका है. कोरोना वायरस के खिलाफ Covaxin क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी

जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार की तरफ से इसको लेकर जल्द गाइडलाइंस जारी की जाएंगी. उसके बाद ही बच्चों को टीका लगना शुरू होगा. बताया गया है कि बच्चों को भी बड़ों की तरह कोवैक्सीन की दो टीके लगेंगे. अबतक हुए ट्रायल में टीके के बच्चों को किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है. सूत्रों के मुताबिक, उन बच्चों को पहले वैक्सीन लगाई जा सकती है जिनको अस्थमा आदि की दिक्कत है. सरकारी जगहों पर यह वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी.

कोवैक्सीन (Covaxin Corona Vaccine) कोरोना टीके को बच्चों के लिए मंजूरी मिलना राहत की खबर भी है. क्योंकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, ऐसा माना जा रहा है. लेकिन अगर उससे पहले बच्चों को कोरोना टीका लगना शुरू हो जाएगा तो संक्रमण को कम किया जा सकता है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.