अमर उजाला मे छापे खबर के अनुसार योग गुरु बाबा रामदेव की किताब की बिक्री पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। यह बुक का प्रकाशन करने वाली कंपनी जगरनॉट पब्लिशिंग ने दी।
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘जिला अदालत ने बाबा रामदेव पर छपी किताब ”गॉडमैन टू टाइकून: दि अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बाबा रामदेव’ की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है। दरअसल इस किताब के खिलाफ रामदेव की तरफ से याचिका दायर की गई थी जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि किताब की बिक्री और प्रकाशन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
वहीं कंपनी ने कहा कि ‘कोर्ट रोक लगाने से पहले न ही पब्लिशर का पक्ष सुना और न ही लेखक का। कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ कंपनी जल्द ही याचिका दायर कर सकती है। बता दें कि यह किताब रामदेव के जीवन पर आधारित है जिसमें उनके योग गुरु बनने से लेकर पतंजलि तक के सफर को बताया गया था।
आरोप है कि इस किताब में बाबा रामदेव के जीवन को गलत तरीके से पेश किया गया है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




