Published On : Thu, Jul 18th, 2019

कांचुरवाही के सरपंच को मिली कोर्ट से राहत

Advertisement

महिला से बदसलूकी के आरोप में हुई थी रिपोर्ट

नागपुर: कांचुरवाही के सरपंच शैलेश महादेव राऊत को जिला न्यायालय से राहत मिल गई है। तदर्थ सत्र न्यायाधीश वी.एम. वैद्य ने शैलेश राऊत को गिरफ्तारी पूर्व जमानत प्रदान कर दी है। सरपंच को एक महिला से शारीरिक संबंध की मांग करने का आरोप लगाया गया था। रामटेक पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर रामटेक पुलिस ने भादांवि की धारा 354, 354 अ व 354 ड के अंर्तगत एफआईआर दर्ज की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए सरपंच ने नागपुर जिला न्यायालय की शरण ली थी।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरोपी के अधिवक्ता रफीक अकबानी व अधिवक्ता अतुल मोदी ने न्यायालय को बताया कि शैलेश ने अपने साथ शिकायतकर्ता के पति विष्णु बावनकुुले व उनके भांजे द्वारा मारपीट की रिपोर्ट रामटेक पुलिस थाने में की थी। इसका प्रतिशोध लेने के लिए विष्णु ने सरपंच शैलेश राऊत को फंसाने के लिए अपनी पत्नी से उसके साथ बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई है। शासकीय अधिवक्ता ने इसका विरोध किया और कहा कि अभी गवाहों के बयान दर्ज होने हैं।

यदि सरपंच को छोड़ा जाता है तो कांचुरवाही में बवाल हो सकता है। साथ ही जांच अधिकारी का कहना था कि यदि गिरफ्तारी पूव्र जमानत दी गई तो शैलेश अपने प्रभाव का प्रयोग कर साक्ष्य को खुर्दबुर्द कर सकता है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पाया कि कुछ शर्तों के साथ आवेदक को गिरफ्तारी पूर्व जमानत दी जा सकती है। अदालत ने सरपंच शैलेश को 25 हजार रुपए के निजी मुचलके तथा इतनी ही राशि की जमानत पर छोड़ने तथा जब भी पुलिस बुलाए सहयोग करने तथा थाने में उपस्थित रहने की शर्त पर गिरफ्तारी पूर्व जमानत पर छोड़ने के आदेश दिए।

Advertisement
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges