Published On : Fri, Jan 18th, 2019

महाराष्ट्र में स्थापित किया जाएगा देश का दूसरा डिफेंस इनोवेशन हब

Advertisement

नासिक: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा है कि महाराष्ट्र के नासिक में देश के दूसरे डिफेंस इनोवेशन हब यानी रक्षा नवोन्मेष हब की स्थापना की जाएगी। भामरे ने ओझार में गुरुवार को रक्षा उद्योग के हितधारकों के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि नासिक में डिफेंस इनोवेशन हब से स्थानीय उद्योगों और उद्यमियों एवं रक्षा क्षेत्र में देश के मेक इन इंडिया अभियान को बढ़ावा मिलेगा।

भामरे ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने 2025 तक देश को शीर्ष पांच हथियार निर्यातकों में शामिल करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि 2025 तक 35,000 करोड़ रुपये के हथियारों के निर्यात का लक्ष्य तय किया गया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.