Published On : Wed, Oct 31st, 2018

देश के लौह पुरुष और भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई जयंती

Advertisement

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ने उनकी जयंती पर उन्हें याद किया

नागपुर: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा नागपुर महानगर अध्यक्ष एवं पदाधिकारियो ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नाग रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर उनको याद किया. इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अजय पाठक ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत माता के उन वीर सपूतो में से एक थे ,जिनमे देश सेवा ,समाज सेवा की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी, अपनी दृढ़ता ,आत्मब ल, संकल्प शक्ति, निष्ठां , अटल निर्णय शक्ति, दृढ़ विशवास, साहस,पौरुष एवं कार्य के प्रति लगन, के कारण ही वे लौह पुरुष के नाम से जाने जाते थे वे कम बोलते थे काम अधिक करते थे. जिस समय गुजरात के किसान सूखे की का मार झेल रहे थे और अंग्रेज सरकार ने किसानो पर भारी कर लगा दिया था उस वक्त किसानो का नेतृत्व कर उन्होंने अंग्रेज सरकार से किसानो का कर कम करवाया था.

महात्मा गाँधी की इच्छा और आदर करते हुए पटेल ने अपने आपको भारत के पहले प्रधानमंत्री के पद की दौड़ से दूर रखा. यह स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृहमंत्री और उपप्रधान मंत्री बनाए गए. गृहमंत्री के रूप में इनकी प्राथमिकता थी कि बिना खून बहाए कई रियासतों को पटेल ने भारत में मिलाया. भारत के एकीकरण में उनका महान योगदान था. भारत का इतिहास हमेशां इस महान साहसी, निर्भयी, दबंग, अनुशासित, अटल, शक्ति संपन्न महापुरुषों को याद करेगा.

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अजय पाठक नगरसेवक विजय चुटेले, महामंत्री संजय सिन्हा, मंगेश तिवारी, मुन्ना ठाकुर, अशोक शुक्ला, दिनेश पुरोहित, शंकर गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य उमा तिवारी, आशा दुबे, रामआसरे मिश्रा, राकेश तिवारी, कम्लेश शर्मा, दिनेश श्रीवास, अनिता विस्वकर्मा ,कायस्थ समाज के अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव् , अशोक श्रीवास्तव,दिनेश श्रीवास्तव, भावेश श्रीवास्तव, सुशिल श्रीवास्तव आशीष वर्मा, शुभम मिश्रा, चैतराम हरडे आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.