Published On : Fri, Apr 28th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

BJP विधायक ने सोनिया गांधी को कहा विषकन्या

बीजेपी विधायक यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान जारी किया है. उनके इस बयान ने अब एक और विवाद खड़ा कर दिया है. चलिए आपको बताते हैं क्या है उनका बयान.
Advertisement

कर्नाटक में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं आरोप-प्रत्यारोप का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की ‘मोदी सांप’ वाली टिप्पणी और उनके पलटने वाले बयान के बाद बीजेपी विधायक यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विषकन्या कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है.

कर्नाटक में सियासी माहौल इस वक्त काफी गर्म है. कांग्रेस और बीजेपी में एक दूसरे पर शिकायत दर्ज कराने की होड़ लगी है. पहले ‘मोदी एक जहरीले सांप की तरह हैं’ वाले बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की थी. अब बीजेपी की तरफ से जारी इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है.

बीजेपी विधायक का पूरा बयान

यतनाल ने कोप्पल में एक जनसभा के दौरान कहा कि पूरी दुनिया ने पीएम मोदी को माना. अमेरिका ने एक समय उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था. बाद में उन्होंने रेड कार्पेट बिछाया और पीएम मोदी का स्वागत किया. खरगे के ‘जहरीला सांप’ वाले बयान का पलटवार करते हुए विधायक ने कहा कि अब वे (खरगे) उनकी (पीएम मोदी की) तुलना सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जहर उगलेंगे. जिस पार्टी में आप (खरगे) नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या हैं? उन्होंने यह तक कह डाला कि सोनिया ने चीन और पाकिस्तान के साथ उनके एजेंट के रूप में काम किया.

Advertisement

खरगे के बयान से शुरू हुआ विवाद

मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार (27 अप्रैल) को कलबुर्गी में रैली के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) जहरीले सांप की तरह है, आप सोचेंगे कि ये जहर है या नहीं, अगर आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी. हालांकि, उन्होंने बाद में सफाई देते हुए कहा कि वह निजी टिप्पणी नहीं करते हैं. उन्होंने बीजेपी (BJP) को सांप जैसा बताया. उनका बयान बीजेपी की विचारधारा के संदर्भ में था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.