Published On : Sat, Sep 15th, 2018

श्री अग्रसेन मंडल चुनाव की उल्टी गिनती शुरू

Advertisement

नागपुर: पुरानी परंपराओं और संविधान का निर्वाह करते हुए आगामी २८ सितंबर को नागपुर के श्री अग्रसेन मंडल की नई कार्यकारिणी का चुनाव होने जा रहा है. इसी दिन चुनाव पूरे होने के बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी. यह जानकारी मंडल के मुख्य चुनाव अधिकारी भारत भूषण बाबूलाल मेहाडिया व सहायक चुनाव अधिकारी अश्विन सुरेश अग्रवाल व आशीष सुरेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी.

चुनाव अधिकारी के अनुसार संविधान की धारा २३ के अनुसार नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव रविवार २८ अक्टूबर की सुबह ८ बजे से लेकर शाम ५ बजे तक गांधीबाग स्थित अग्रसेन भवन में होगा.

भवन में ही मतदाता सूची के फलक पर प्रकाशन २८ सितंबर की शाम ६ बजे तक, ८ अक्टूबर की सुबह ११ बजे से लेकर १२ अक्टूबर की दोपहर २ बजे तक, नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि १४ अक्टूबर शाम ५ बजे तक, नामांकन पत्रों की जाँच पड़ताल व स्वीकृत नामांकन पत्रों का प्रकाशन १५ अक्टूबर ११ बजे, उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि १६ अक्टूबर की शाम ५ बजे तक, मतदाता सूची में आपत्ति दर्ज करवाने की अंतिम तिथि १७ अक्टूबर शाम ५ बजे तक, मतदाता सूची सम्बंधित प्राप्त आपत्तियों पर निर्णय १८ अक्टूबर सुबह ११ बजे तक,अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन १९ अक्टूबर सुबह ११ बजे तक, नामांकन वापस लेने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन १८ अक्टूबर की सुबह ११ बजे तय किया गया है.

चुनाव अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि पैनल के लिए आवेदन सिम्बॉल के साथ की अंतिम तिथि २० अक्टूबर शाम ६ बजे तक और चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन २१ अक्टूबर की सुबह ११ बजे गांधीबाग अग्रसेन भवन में किया जाएगा.

Advertisement

और अंत में चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव अधिकारी कार्यालय गांधीबाग के अग्रसेन भवन में सुबह ११ बजे से शाम ५ बजे तक शुरू रहेगा. नामांकन पत्र के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को प्रति आवेदन ५० रुपए अदा करना अनिवार्य किया गया है. चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी के द्वारा आम सभा में मतगणना पूरी होने के बाद किया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.