Published On : Thu, May 14th, 2015

घाटंजी : जनसुविधा योजना के कार्य में धांदली !

Advertisement


नागरिकों की खंड विकास अधिकारी की ओर शिकायत

घाटंजी (यवतमाल)। पंचायत समिति के जनसुविधा योजना अंतर्गत मौजा जरूर गांव से समशान भूमी तक जानेवाली सड़क का निर्माणकार्य निकृष्ट दर्जे का है. कुछ गांवो के ठेकेदार सड़क का निर्माणकार्य कर रहे है. इन कार्यों में काफी भ्रष्टाचार हो रहा है. जैसे 40 एमएम 80 एमएम गिट्टी का उपयोग करना, गिट्टी दिखाई न दे इसलिए मुरूम से रास्ता तुरंत ढक देना, गिट्टी दबाई के बाद तथा मुरूम डालने के बाद रोलर का उपयोग न करना, जिससे बारिश में उस रास्ते का अवशेष भी नही रहेगा इसमें कोई संदेह नही है.

जनसुविधा योजना अंतर्गत समशान शेड का भी कार्य जल्द शुरू करे. काम न करते हुए ले गए पैसे की जांच करे. इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया तो पंचायत समिति के सामने अनशन करंगे. ऐसा ज्ञापन खंडविकास अधिकारी घाटंजी को 12 मई को नागरिकों ने दिया. इस शिकायत की कापी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जि.प. यवतमाल, जिलाधिकारी यवतमाल को भेजी गई. उक्त जांच संबधित विभाग करेंगे या  आंदोलन होगा इसकी ओर जनता का ध्यान लगा पड़ा है.

Kanhan Repair Road  (2)

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.