Published On : Wed, Oct 4th, 2017

पाइप लाइन सामग्री में हुआ भ्रष्टाचार, दोषियों पर करें करवाई

Advertisement


नागपुर: आम आदमी पार्टी ‘आप’ के शिष्टमंडल ने आज दोपहर मनपा आयुक्त अश्विन मुदगल से मुलाकात कर विगत दिनों हंसापुरी खदान स्थित पानी की टंकी फूटने की घटना को लेकर प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की. शिष्टमंडल ने इस प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति बनाकर करने के साथ दोषियों पर कड़क कार्रवाई करने की मांग की. निवेदन स्वीकारते हुए आयुक्त अश्विन मुदगल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जलप्रदाय विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय गायकवाड़ को जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए.

आप के नेता जम्मू आनंद ने इस दौरान कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि उक्त टंकी की पाइपलाइन फूटने के बारह दिन बीतने के बाद भी मनपा ने अभी तक उच्च स्तरीय विशेषज्ञों की जांच समिति नहीं बनाई। उधर जलप्रदाय विभाग प्रमुख कार्यकारी अभियंता संजय गायकवाड़ ने जानकारी दी कि पाइपलाइन खराब गुणवत्ता की थी. सही गुणवत्ता की होती तो 30 वर्ष पाइपलाइन को कुछ नहीं होता। आप ने 26 सितंबर को घटनास्थल का दौरा किया. इन्हें प्रभावितों ने जानकारी दी कि उनका अनाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बच्चों के अध्ययन सामग्री सहित बड़े पैमाने में नुकसान हुआ हैं।


आप ने आरोप लगाया कि टंकी के पाइपलाइन बिछाने आदि में निकृष्ट दर्जे की सामग्री का उपयोग किया गया है, इस वजह से घटना घटी. आशंका जताई जा रही है कि बिछाई गई पाइपलाइन की डिज़ाइन में गड़बड़ी है. उक्त पानी की टंकी मनपा ने निर्माण किया था। मनपा को प्रभावितों को नुकसान भरपाई देना चाहिए। साथ ही आप ने आयुक्त से मांग की कि पिछले 15 वर्षों में जितनी भी पानी की टंकियों का निर्माण किया गया है, उनकी भी तकनीकी स्तर की जांच की जानी चाहिए. ताकि इस तरह की संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके।



Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.