Published On : Sat, May 8th, 2021

नगरसेवक सोनकुसरे ने टीकाकरण अभियान के लिए दिए 15 लाख रुपए

Advertisement

नागपुर: कोविड-19 के बढ़ते मामलों को नियंत्रण में लाने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है. लेकिन टीके की कमी इस समय महसूस हो रही है. अतः वास्तुकला और परियोजना विभाग के विशेष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सोनकुसरे ने महापौर दयाशंकर तिवारी को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए उनकी वार्ड निधि से 15 लाख रुपए देने का पत्र सौंपा है. महापौर के आवाहन पर निधि उपलब्ध कराने वाले वे पहले नगरसेवक हैं.

कई नागरिकों ने अपना पहला डोज़ लिया है. लेकिन वैक्सीन न उपलब्ध होने के कारण उन्हें दुसरे डोज़ के लिए रुकना पड़ रहा है. नागरिकों का नुकसान हो रहा है. इस असुविधा से नागरिकों को बचने के लिए टीका उपलब्ध कराने के लिए मेरी वॉर्ड निधी से 15 लाख रुपए का उपयोग करें, यह विनती महापौर के पास सौंपे पत्र में की गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.