Published On : Wed, May 12th, 2021

देश में कोरोना के 3.48 लाख नए केस : पिछले 24 घंटे में 4,198 लोगों की जान गई;

राहत की बात कि लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों से ज्यादा लोग ठीक हुए

देश में कोरोना के नए मामलों में फिर बढ़ोतरी हुई। लेकिन राहत की बात है कि लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार को 3 लाख 48 हजार 389 संक्रमितों की पहचान हुई और 3 लाख 55 हजार 256 लोग ठीक हो गए। इससे पहले सोमवार को 3 लाख 29 हजार 491 केस आए थे और 3 लाख 55 हजार 930 मरीज ठीक हुए थे।

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मौत का आंकड़ा भी चिंता बढ़ाने वाला है। बीते 24 घंटे में 4,198 लोगों ने दम तोड़ा है। यह आंकड़ा तीसरी बार 4 हजार के पार हुआ है। इससे पहले 7 मई को 4,233 और 8 मई को 4,092 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.48 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,198
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.55 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.33 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.93 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.54 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 36.99 लाख

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

कोरोना अपडेट्स
कोरोन से देश में बने खराब हालात की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें वहां G-7 समिट में शामिल होना था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि PM मोदी को इस समिट के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की ओर से खास तौर पर बुलावा भेजा गया था। कोरोना से बने हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री इस सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।
हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण के मुताबिक, राज्य केंद्र की ओर से दिए जा रहे टीकों का 70% दूसरे डोज के लिए और 30% पहले डोज के लिए रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहला डोज ले लिया है, उन्हें दूसरे डोज के लिए प्राथमिकता पर रखा जाना चाहिए।
प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां मंगलवार को 40,956 लोग संक्रमित पाए गए। 71,966 लोग ठीक हुए और 793 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 51.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 45.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 77,191 लोगों की मौत हो गई। 5.58 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 20,445 लोग संक्रमित पाए गए। 29,358 लोग ठीक हुए और 301 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 15.45 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 13.13 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,043 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को 12,481 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13,583 लोग ठीक हुए और 347 की मौत हो गई। अब तक 13.48 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,010 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 83,809 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां मंगलवार को 11,867 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,138 लोग ठीक हुए और 172 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,742 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.25 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 10,990 लोग संक्रमित मिले। 15,198 लोग ठीक हुए और 118 की मौत हो गई। अब तक 7.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.63 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,629 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.31 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 9,754 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,517 लोग ठीक हुए और 94 की मौत हो गई। अब तक 6.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,595 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.11 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement