Published On : Wed, Mar 25th, 2020

कोरोना इफेक्ट: लोन-क्रेडिट कार्ड की EMI पर मिलेगी राहत, सरकार ने दिए संकेत

Advertisement

बीते मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग और टैक्स से जुड़े कुछ ऐसे ऐलान किए हैं जिससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी. इसके साथ ही उन्होंने कुछ अच्छे संकेत भी दिए.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था के जिस भी क्षेत्र में दिक्कत होगी, उसे दूर किए जाएंगे.इसकी शुरुआत आज हो चुकी है और आगे और भी घोषणाएं होंगी. इस दौरान जब निर्मला सीतारमण से बैंक लोन और ईएमआई से जुड़ी राहत के सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इसको लेकर भी ऐलान किए जाएंगे. वित्त मंत्री के बयान से इस बात की संभावना जताई जा रही है कि लोन या क्रेडिट कार्ड की ईएमआई दे रहे लोगों को तत्काल छूट मिल सकती है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ATM से कैश निकालना फ्री
बता दें कि अगले 3 महीने के लिए ATM से कैश निकालना फ्री कर दिया गया है. मतलब ये कि अगर आप किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकालते हैं तो उस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. इसके साथ ही मिनिमम बैलेंस का झंझट भी खत्म हो गया है. मतलब बैंक अकाउंट में कैश रखने की जरूरत नहीं है. वहीं, वित्त मंत्री ने सभी व्यापार वित्त ग्राहकों के लिये डिजिटल कारोबार सौदे को लेकर बैंक शुल्क कम करने की भी घोषणा की है.डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये यह कदम उठाया गया है.

इसके अलावा सरकार ने आयकर रिटर्न दाखिल करने और जीएसटी रिटर्न भरने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी है. इसी तरह, कंपनियों को ऋण शोधन कार्यवाही से बचाने के लिये आईबीसी नियमों में भी कुछ राहत दी गई है. वहीं, पैन को आधार के साथ जोड़ने की अंतिम तिथि को भी 30 जून तक बढ़ा दिया गया है. यही नहीं, जीएसटी की वार्षिक रिटर्न भरने की अंतिम तिथि में भी बदलाव हुआ है.

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges