Published On : Fri, Sep 11th, 2020

Coronavirus: एक दिन में मिले कोरोना के 96 हजार से ज्यादा मरीज, अब तक 76271 लोगों की मौत

Advertisement

नागपुर– देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. गुरुवार को कोरोना मरीजों की संख्या रिकॉर्ड 96 हजार के पार पहुंची गई. जिस तेजी से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है उससे लगता है कि जल्द ही एक दिन में ये आंकड़ा 1 लाख को पार कर जाएगा. पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोरोना (Corona) के 96 हजार 551 नए मामले सामने आए हैं, जबकि रिकॉर्ड 1209 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

नए केस आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 45 लाख 62 हजार 414 हो चुकी है.स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 9 लाख 43 हजार 480 एक्टिव केस हैं, जबकि कोरोना संक्रमण के चलते 76 हजार 271 मरीजों की जान जा चुकी है. वहीं, राहत की बात ये है कि अब तक 35 लाख 42 हजार 663 लोग रिकवर हो चुके हैं.

आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 11,63,542 कोरोना जांच की गई है जबकि अभी तक 5,40,97,975 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है. आईसीएमआर ने कहा है कि कोरोना जांच से मरीजों का पता लगाना आसान हो जाता है और वह जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.