Published On : Wed, Sep 23rd, 2020

Coronavirus: देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 83 हजार से ज्यादा नए मरीज

Advertisement

अब तक 90 हजार से अधिक मौत

नागपुर– भारत में कोरोना वायरस ( Covid-19 Infected ) के संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 56 लाख 46 हजार 11 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 83 हजार 347 नए मरीज मिले. मंगलवार को 1085 लोगों की जान भी गई है. इसके साथ ही मरने वालों की संख्या अब 90,020 हो गई है. बीते 24 घंटे में 87,007 लोग रिकवर हुए हैं. इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 45 लाख 87 हजार 614 हो गई है. अभी देश में कोरोना के 9 लाख 68 हजार 377 एक्टिव केस हैं.

12 राज्य ऐसे हैं, जहां ठीक हुए मरीजों की दर 81% से ज्यादा है. इनमें से अंडमान-निकोबार, दादरा-नगर हवेली और बिहार में तो रिकवरी रेट 90% से ज्यादा है. देश में अब तक 43.95 लाख मरीज ठीक हुए हैं और रिकवरी ( Coronavirus Recovery Rate ) 80.12% तक पहुंच गया है.

स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक देश के 7 राज्यों में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. इन राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब और दिल्ली शामिल हैं. इन सातों राज्यों के साथ पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं. इस बीच सरकार ने कहा है कि अगले तीन महीने संक्रमण के लिहाज से खतरनाक हैं. इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखें. नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा, ‘अगले महीनों में हमारी लड़ाई एक दूसरे डाइमेंशन में पहुंच रही है. सर्दियों का सीजन है. त्योहारों का सीजन है.’

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.