Published On : Mon, Jun 29th, 2020

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Advertisement

नई दिल्ली: Maharashtra Lockdown Extension News: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना से 5 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 16 हजार 400 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. इस बीच कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में इसके बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन के दौरान राज्य में जरूरी दुकानें खुली रहेंगी.

बता दें कि महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 64 हजार पार कर गया है. वहीं, राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7,429 हो गया है. बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन को बढ़ाया है. इससे पहले पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया था.

इससे पहले रविवार को मुंबई पुलिस ने शहर के निवासियों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए व्यायाम करने या दुकानों और सैलूनों में जाने के लिए अपने घरों से दो किलोमीटर के दायरे से आगे न जाने का निवेदन किया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि केवल कार्यालय जाने या आपात स्थिति में इलाज कराने के लिए ही दो किलोमीटर के दायरे से आगे जाने की अनुमति है.

एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि 30 जून के बाद भी राज्य में लॉकडाउन की पाबंदियां जारी रहेंगी. टेलीविजन पर संबोधन के दौरान ठाकरे ने पाबंदियों में ढील दिए जाने से इनकार करते हुए कहा था कि राज्य में कोरोनावायरस का खतरा अब भी बना हुआ है.

Advertisement

ठाकरे ने कहा कि अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए अनलॉक की प्रक्रिया को धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है, जिसे ‘मिशन बिगिन अगेन’ नाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में ‘चेज द वायरस’ पहल के अच्छे परिणाम सामने आए और अब इसे राज्य के दूसरे हस्सों में भी लागू किया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.