Published On : Sun, Mar 22nd, 2020

Coronavirus: कोरोना से देश में पांचवीं मौत, महाराष्ट्र में एक और शख्स ने तोड़ा दम

Advertisement

कोरोना वायरस से कहर के बीच देश में कोविड-19 महामारी से पांचवी मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना से एक और शख्स ने दम तोड़ दिया है, जिससे देश में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है और महाराष्ट्र में यह दूसरी मौत है। देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और इसके मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यही वजह है कि इसके संक्रमण से बचने के लिए आज देश में जनता कर्फ्यू लागू है और लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के देशभर में अब तक 324 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दुनियाभर में मरने वालों का आंकड़ा 12 हजार पार कर गया है।

समाचारा एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई में जिस शख्स की मौत हुई है, उसकी उम्र 63 साल है। वह कई तरह की बीमारियों से ग्रसित था और कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन कुल मामलों 324 में 41 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इनमें से दिल्ली, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र से अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया, ‘भारत में कोविड-19 से अब 296 लोग संक्रमित हैं। 24 अन्य लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे कहीं और चले गए जबकि चार लोगों की मौत हो गई।’

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 63 मामले हैं जिनमें तीन विदेशी भी शामिल हैं। इसके बाद केरल में 52 मामले में हैं जिनमें सात विदेशी नागरिक शामिल हैं। दिल्ली में 27 लोग संक्रमित पाए गए जिनमें एक विदेश शामिल है जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी समेत 25 मामले सामने आए। तेलंगाना में 11 विदेशियों समेत संक्रमण के कुल 21 मामले सामने आए हैं जबकि राजस्थान में दो विदेशियों समेत 24 मामले मिले हैं। हरियाणा में 17 मामले दर्ज किए गए जिनमें से 14 विदेशी हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.